राजनीतिसंभल

दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड व ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं मनाया जश्न ।

 

सम्भल जिला के कस्बा गवाँ मेें आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने नगर गवाँ में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया. भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा ने कहा जनता ने मोदी , योगी  की नीतियों पर विश्वास जताते हुए. आम आदमी पार्टी को हराया है।देश की राजधानी दिल्ली मेें भाजपा की प्रचंड जीत पर गवां नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गवां भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और समृद्ध रह सकता है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में समूचा विकास होगा। कार्यक्रम में भगवानदास दिवाकर चेयरमैन पति ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के फलस्वरुप ही दिल्ली में भाजपा की जीत हुई है। यहां पवन राणा, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश गिरी,संजीवअग्रवाल,मदनगोपाल आर्य,जयद्वारी सागर,राघवेन्द्र शर्मा, प्रेम कुशवाह, शनि जाटव प्यारेलाल सरदार, विक्रम प्रजापति, नरेश कुशवाह, राजू कुशवाह, वीरू पासी, सुनील यादव अवधेश यादव, कुन्तलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *