संभल
भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष शोक व्यक्त करने पहुँचे गुलफाम सिंह यादव के आवास पर

सम्भल जनपद की गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम दफ्थरा मेें आज भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष मा चौधरी भूपेंद्र सिंह स्वर्गीय गुलफाम सिंह यादव के आवास पर शोक प्रकट करने आए, उनके साथ जिलाध्यक्ष संभल चौधरी हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव सहित तमाम भाजपाई नेतागण थे।
मा गुलफाम सिंह के आवास पर तीन लोग महमान बनकर आये और जहर का इंजेक्शन लगाकर भाग गये। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बडी दुखद घटना हुई। दोषी जो भी होगा बक्सा नहीं जायेगा और कडी से कडी सजा मिलेगी।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)