संभल
कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के पुन: सम्भल जिलाध्यक्ष बने -ठाकुर सूरजपाल सिंह

गवाँ (सम्भल) कस्बा गवाँ क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी ठाकुर सूरज पाल सिंह को कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की अलीगढ में हुई मंडल स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा ठाकुर सूरजपाल सिंह कुशवाहा को पुनः जिलाध्यक्ष संभल मनोनीत किया। फूल माला तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभ चिंतको ने फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी। ठा. सूरजपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि जो जिम्मेदारी महासभा ने दी है उसे कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाऊंगा और महासभा के उद्देश्यों को क्षत्रिय समाज के बन्धुओ तक पहुंचाएंगे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)