बिसौली (बदायूँ)

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए बिसौली के युवक के खाते में साइबर क्राइम पुलिस ने बीस हजार रूपये कराये वापस

 

बिसौली / बदायूं -शिकायतकर्ता  अंकित ओमशरण पुत्र  हरिओम शरण निवासी कृष्णा कालोनी थाना बिसौली जनपद बदायूँ के साथ कुल 38894/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी 20,000/- रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराने के संबंध में ।

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता  अंकित ओमशरण पुत्र हरिओम शरण निवासी कृष्णा कालोनी थाना बिसौली जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 20.10.2024 को ऑनलाइन फ्राड हुआ जिसमें आवेदक के साथ 38894/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक  अंकित ओमशरण पुत्र  हरिओम शरण निवासी कृष्णा कालोनी थाना बिसौली जनपद बदायूँ द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 20,000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करा दी गयी है।
टीम के सदस्य-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
2. हे0का0 324 राकेश कुमार,थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
3. कां0 200 राज चौधरी, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
4. कां0 1880 पंकज कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *